Description
इस पुस्तक में ज्योतिष विज्ञान और ब्रह्मांड की रचना के परस्पर संबंधों का बहुत ही खूबसूरती से उद्घाटन किया गया है। इसमें अत्यंत गहन रूप में देश-काल में व्याप्त चेतना के प्रवाह का वर्णन किया गया है। इससे स्पष्ट होता है लेखक को विषय की कितनी गहरी समझ है। – डाॅ. मुरली मनोहर जोशी, संसद सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री ‘प्लैनेटरी मैडिटेशन’ में बहुत ही सरल ढंग से समझाया गया है कि ग्रहों की स्थितियाँ किस तरह से हमारे जीवन को स्वरूप प्रदान करती हैं और हमें ज्ञान, शांति और विवेक से समृद्ध करती हैं। इसमें नक्षत्र-मैडिटेशन की एक ऐसी ध्यान-विधि को उद्घाटित किया गया है, जिसकी पहले कल्पना भी नहीं की गई थी। इससे स्पष्ट होता है कि जिस नक्षत्र में व्यक्ति का जन्म होता है, उसके देवता से जुड़कर ही वह सत्, चित् और आनंद की अवस्था को प्राप्त कर सकता है। पं. अजय भाम्बी पिछले पैंतीस वर्षों से ज्योतिष की प्रैक्टिस करते आ रहे हैं और अपने गहन अनुभव से उन्होंने ‘प्लैनेटरी मैडिटेशन’ नाम से एक नई ध्यान-विधि का उद्घाटन किया है। ‘प्लैनेटरी मैडिटेशन’ में वे आध्यात्मिक ज्योतिष को बहुत ही व्यावहारिक और उपयोगी ढंग से पाठकों के सामने प्रस्तुत करते हैं। पं. भाम्बी का हिमालय की योग-परंपरा से गहरा संबंध है, जिससे यह पता चलता है कि जीवन की गहरी समझ के साथ-साथ ज्योतिष पर उनका कितना अधिकार है। उनकी कुछ रचनाएँ हैं: “Vedic Sun Signs”, ‘मानवता का एकमात्र मित्र शनि’, “Be your own Astrologer’, “Vasstu for you and family”। उनके लेख और फ़ीचर देश-भर के समाचारपत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते हैं और ये नियमित टी.वी. शो भी करते हैं !





Reviews
There are no reviews yet.